फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकडेट में कार्यमुक्त करने से नाराज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जलनिगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जल निगम कार्यालय पर बुधवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वे बैकडेट में कार्यमुक्त किए जाने से नाराज थे। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निदान कराने की मांग की है। निदान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जल निगम मजदूर यूनियन के संरक्षक सुरेश यादव ने बताया कि जिले में तैनात 25 कर्मचारियों को नगर निगम व नगर निकाय में समायोजित किया गया है। इनमें हेल्पर, ऑपरेटर, रनन, फील्ड स्टाफ, फिटर आदि शामिल हैं। इन कर्मचारियों को जल निगम कार्यालय से कार्यमुक्त किया जाना था। मंगलवार को कार्यालय से संबंधित बाबू ने फोन पर कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने का पत्र ले जाने के लिए सूचित किया था।
उनका आरोप है कि बुधवार को जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें 16 नवंबर की तारीख में कार्यमुक्ति आदेश को प्राप्त करने के लिए कहा गया। ऐसा करने से कर्मचारियों ने मना कर दिया। क्योंकि 16 नवंबर से एक दिसंबर तक का वेतन उन्हें नहीं मिल सकेगा। संगठन ने इस संबंध में अधिशासी अभियंता जल निगम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जिस तारीख को कार्यमुक्ति का आदेश प्राप्त कराया जाएगा उसी तारीख को वे उसे प्राप्त करेंगे। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष बेचेलाल शाक्य, आदेश कुमार, राजकुमार, मलिखान सिंह, राजू, हरवीर, देवेंद्र सिंह, अनिल यादव, श्रीकृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें