फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा जगरूकता वाहन को किया रवाना

विज्ञापन
विकास भवन से फसल बीमा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाते सीडीओ विनोद कुमार और जिलाध्यक्ष भाजपा प्र? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। बुधवार को विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
विज्ञापन

दैवीय आपदा से फसलों में होने वाली क्षति से किसानों को बड़ा नुकसान होता है।
इस नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए बुधवार को एक जागरूकता वाहन को रवाना किया। विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने बताया कि वाहन के माध्यम से किसानों को रबी की फसलों के बीमा के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें बीमा कराने के लिए जरूरी अभिलेख व अन्य जानकारियां दी जाएंगी। जिले भर में जागरूकता वाहन भ्रमण कर किसानों को जागरूक करेगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह व अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें