फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आनंदी भैरवनाथ मंदिर का वार्षिक मेला आज, भक्तों का उमड़ेगा सैलाब

Tue, 23 Dec 2025 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सेवादार निर्भरताई महाराज
विज्ञापन
आगरा। पौष मास में शहर के चारों प्रमुख भैरव नाथ मंदिरों में मेले का आयोजन किया जाता है। अमावस्या के बाद प्रथम रविवार को सिद्धपीठ गौरल भैरवनाथ बाईंपुर में मेले का आयोजन किया गया। दूसरा मेला आनंदी भैरवनाथ मंदिर, मऊ दयालबाग में मंगलवार को लगेगा। मंदिर परिसर में रंगबिरंगे गुब्बारे और सतरंगी सजावट की जा रही है। चांदी के वर्क से बाबा का अलौकिक शृंगार किया जाएगा और फूलबंगला सजेगा। भंडारा भी होगा।
विज्ञापन

सेवादार निर्भरताई महाराज ने बताया कि प्राचीन सिद्धपीठ आनंदी भैरवनाथ मंदिर में कई वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मेला 23 दिसंबर को होगा। सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ भक्तों के दर्शन के लिए पट खोले जाएंगे जो रात 9 बजे तक खुलेंगे। मेले में विभिन्न प्रांतों से आने वाले श्रद्धालु अपने आराध्य को खीर, पूड़ी-सब्जी, इमरती के साथ मदिरा का भोग अर्पित करेंगे। दोपहर 12 बजे से भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन होगा। मेले की तैयारियां एक सप्ताह पहले से शुरु हो गई हैं। मेले में छोटे-बड़े झूलों के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल-खिलौने की दुकानें और चाट-पकौड़ी, महिलाओं के लिए आर्टफिशियल ज्वेलरी की स्टॉल सज गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें