फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वतन वापसी के लिए साथियों के साथ कुवैत पहुंचा आनंद

विज्ञापन
कुबैत एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करता आनंद व उसके साथी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। लंबे समय से सऊदी अरब के रियाद में फंसा आनंद बुधवार को अपने देश लौटेगा। मंगलवार को वह रियाद से कुवैत पहुंच गया है। इस जानकारी के बाद परिवार की जान में जान आई है। वहीं गांव के लोग भी खुश हैं। परिजनों ने मंगलवार शाम दीप जलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

किशनी के गांव बिरतिया निवासी आनंद बाथम उत्तर प्रदेश के छह युवकों के साथ रियाद में नौकरी करने गया था। यहां उन्हें बंदी बना लिया गया था। फोन पर उनके द्वारा वीडियो भेजे जाने के बाद उन्हें और साथियों को वतन लाने की कवायद शुरू हुई थी। लंबे समय के बाद सभी की मेहनत आखिर रंग लाई।
मंगलवार को भारतीय दूतावास के माध्यम से आनंद व उसके साथी रियाद से कुवैैत पहुंचे। यहां से वे हवाई जहाज से बुधवार को सुबह तीन बजे मुंबई पहुंचेंगे। फोन पर जब आनंद ने इसकी जानकारी दी तो परिजनों की आंखें छलक उठीं। बेटे के इंतजार में बैठी बीमार मां जैसे फिर से सही हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने दीप जलाकर खुुुशी का इजहार किया। अब उन्हें इंतजार है तो आनंद के गांव पहुंचने का। गांव के लोगों ने भी इस खबर पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें