फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को लिखा पत्र, 'पुलिस कमिश्नर का तबादला पर्याप्त नहीं, जांच के बाद करें कार्रवाई'

Tue, 09 Jan 2024 06:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

फर्जी केस में पीड़ित परिवार को जेल भेजने और माफिया को जमीन कब्जा कराने के मामले में अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को पत्र लिखा। कहा कि 'पुलिस कमिश्नर का तबादला पर्याप्त नहीं, जांच के बाद कार्रवाई की मांग की'
 
विज्ञापन
अमिताभ ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भूमाफिया से मिलकर पीड़ित परिवार को एसओ जितेंद्र ने जेल भेज दिया। उसकी करोड़ों की जमीन माफिया को कब्जा करा दी। मामले में एसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को सीपी प्रीतिंदर सिंह का तबादला कर दिया गया। लोग इसे भी सीएम के संज्ञान पर कार्रवाई से जोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


अब मामले में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। कहा कि पुलिस की शह पर करोड़ों की जमीन कब्जा करने के मामले में पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह का ट्रांसफर केवल पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आरोपियों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
  
उन्होंने डीजीपी, यूपी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि अब तक सामने आए तथ्यों से जगदीशपुरा थाने में करोड़ों की जमीन पर बिल्डर को कब्जा दिलाया गया। पीड़ित परिवार के लोगों को ही जेल भेज दिया गया। मामले में स्वयं पूर्व पुलिस कमिश्नर की भूमिका सामने आ रही है। इसके बाद भी मात्र उनका ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मात्र तबादला की कार्रवाई किसी भी प्रकार से सही नहीं है। अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से इस मामले में प्राप्त तथ्यों की किसी सीनियर आईपीएस अफसर से जांच कराने की मांग की। साथ ही प्रीतिंदर सिंह के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें