फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन पहुंचने वाले हैं अमित शाह, कल से शुरू हो रही आरएसएस की हाईलेवल मीटिंग

Thu, 31 Aug 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
केशवधाम परिसर में बैठक की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुछ ही देर में वृंदावन पहुंचने वाले हैं। उनके साथ ही केंद्र सरकार के कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारियों के आने की संभावना हैं। यहां केशव धाम में कल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक प्रारंभ होने वाली है। इसमें आरएसएस के सभी अनुषंगिक संगठन हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


बुधवार को आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा. मनमोहन वैद्य ने प्रेसवार्ता में अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आने की जानकारी दी थी। गुरुवार को एडीजी जोन आगरा अजय आनंद और आईजी रेंज मुथा अशोक जैन ने केशवधाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्‍थाओं का जायजा लिया। 

माना जा रहा है अमित शाह देर शाम आठ बजे तक अमित शाह और केंद्र सरकार के मंत्री वृंदावन पहुंच जाएंगे। ऐसे में केशव धाम परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। माना जा रहा है कि शुक्रवार से होने वाली समन्वय बैठक में संघ देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार को फीडबैक देगा। यह फीडबैक संघ के प्रचारकों ने देश के कोने-कोने से लिया है। वहीं राम मंदिर मुद्दे को संघ इस बार हवा देने के मूड में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर पर अब ये है संघ का रुख

डा. मनमोहन वैद्य ने केशवधाम में हुई प्रेस कांफ्रेंस में बताया - फोटो : अमर उजाला
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डा. मनमोहन वैद्य ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा अदालत में चल रहा है। वहीं से फैसला होना है तो इस मुद्दे पर चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि एक से तीन सितंबर को वृंदावन में होने जा रही संघ की समन्वय समिति की बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी।

देश के सामने जो ताजा हालात हैं चाहें बढ़ता आतंकवाद हो या फिर पाकिस्तान और चीन का मसला, इन सभी बिंदुओं को बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर संघ से जुड़े 35 संगठन हैं यह सभी इस पर अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे, उनके सुझाव भी आएंगे।

इन सुझावों को संघ की राष्ट्रीय फोरम में रखा जाएगा। आगे इन बिंदुओं को लेकर पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। एक सवाल के जवाब में वैद्य ने कहा कि देश के दुश्मनों का इलाज बहुत जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें