फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो पलटने से अमित जानी घायल, पीएसओ की मौत

Sat, 19 Aug 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर राया क्षेत्र में शनिवार की दोपहर को करीब बारह बजे स्कार्पियो पलट जाने से शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अमित जॉनी घायल हो गए जबकि उनके पर्सनल सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई है। अमित जानी दिल्ली जा रहे थे। अमित को नयति अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सूचना पाकर परिवार वाले भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन


अमित जानी मेरठ में जानी इलाके के रहने वाले हैं। वह शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अमित जानी अपने पर्सनल सुरक्षा अधिकारी अमित चौधरी के साथ लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। शनिवार की दोपहर को करीब 12 जब इनकी स्कार्पियो राया थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 111 पर पहुंची तो अचानक स्कार्पियो का टायर फट गया और बेकाबू स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

इस हादसे में अमित जानी घायल हो गए जबकि उनका पर्सनल सुरक्षा अधिकारी अमित चौधरी (50) पुत्र भगत सिंह निवासी भूपा जानसठ मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। घायल अमित जानी को उपचार के लिए नयति अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। हादसे की जानकारी सपा नेता शिवपाल सिंह को भी दे दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने तत्काल अपने समर्थकों को अमित जानी के पास भेजकर हालचाल जाना। हालांकि कहा जा रहा था कि शिवपाल सिंह भी आ रहे हैं लेकिन शाम तक वह पहुंचे नहीं थे। राया प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि अमित जानी घायल हुए हैं तो उनके पीएसओ की मौत हुई है।
विज्ञापन

चर्चाओं में रहे हैं अमित जानी

अमित जानी हमेशा चर्चाओं में रहे हैं। लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़ने का आरोप उन पर लगा था। कन्हैया को भी मारने की धमकी दी गई थी। मेरठ में कुछ ऐसे होर्डिंग्स लगा दिए थे जिन पर मथुरा की सियासत में खूब हल्ला मचा था। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी थी। अमित जानी ने पहले यूपी नवनिर्माण सेना का भी गठन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें