फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: कतार में बिगड़ी अमेरिकी महिला पर्यटक की तबीयत, पहले कराया इलाज;  फिर निहारा ताज

Fri, 08 Dec 2023 10:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लाइन में लगी अमेरिकी महिला पर्यटक को अचानक घबराहट होने लगी। उसे तत्काल ही शांति मांगलिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आराम मिलने के बाद महिला ने ताज का दीदार किया। 
 
विज्ञापन
अमेरिकी सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में बृहस्पतिवार को अमेरिकी सैलानी की तबीयत बिगड़ गई। कमजोरी और घबराहट की शिकायत पर उन्हें एंबुलेंस से शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सैलानी होटल वापस जाने के बजाय दोबारा ताजमहल पहुंचीं और स्मारकों का दीदार किया।
विज्ञापन


अपने दल के साथ ताजमहल घूमने आईं अमेरिका के केंटुकी की सारा एलिजाबेथ सुबह करीब 10 बजे ताजमहल पहुंचीं। प्रवेश के लिए पश्चिमी गेट पर कतार में खड़ी थीं। सारा की तबीयत अचानक खराब हो गई। कमजोरी और घबराहट की शिकायत पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान पहुंचे। एंबुलेंस से सारा को शांति मांगलिक अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब घंटेभर बाद सारा फिर से ताजमहल पहुंचीं और स्मारकों का दीदार करने के बाद ही लौटीं। नवंबर माह में करीब सात बार सैलानियों की तबीयत स्मारक पर बिगड़ चुकी है।

संरक्षण सहायक को नहीं पता
इस संबंध में संरक्षण सहायक ताजमहल प्रिंस बाजपेई का कहना है कि उन्हें किसी पर्यटक की तबीयत बिगड़ने की कोई जानकारी नहीं है।

डिस्पेंसरी में नहीं है सुविधाएं
ताजमहल का दीदार करने रोज हजारों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक आते हैं। आए दिन पर्यटकों की तबीयत खराब होने और दुर्घटना में चोटिल होने के प्रकरण भी होते हैं। बावजूद इसके ताजमहल पर न तो चिकित्सक की तैनाती है और न ही जीवन रक्षक उपकरणों का इंतजाम। आपात स्थिति में पर्यटकों की जान एंबुलेंस के हवाले है। जबकि सितंबर माह में ही फतेहपुर सीकरी स्मारक में रेलिंग से गिरकर एक फ्रेंच महिला पर्यटक की मृत्यु हो गई थी। तब भी स्मारकों पर चिकित्सकीय सुविधाएं और चिकित्सक तैनाती की बातें की गईं थी। ढाई महीने बाद भी व्यवस्थाएं वैसी ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें