फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिक ने दिल्ली की महिला मित्र पर किया जानलेवा हमला, पुलिस को चाकू दिखाकर डराया

Thu, 11 Oct 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
अमेरिकी नागरिक ने महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वृंदावन में एक अमेरिकी नागरिक ने भारतीय महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंची पुलिस से भी उसने मारपीट कर दी। घंटेभर की मशक्कत के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। कोतवाली में भी विदेशी ने कई बार हंगामा किया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने अमेरिकी नागरिक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दिल्ली की रहने वाली एक महिला की अमेरिका के मेरीलैंड निवासी माइकल जेम्स बोयर से फेसबुक पर दोस्ती हुई। 2017 में पहली बार इस्कॉन मंदिर में दोनों की मुलाकात हुई। माइकल द्वारा शादी का वादा करने पर महिला अगस्त, 2017 को वृंदावन आ गई।

विज्ञापन

माइकल के साथ रहती थी महिला

आरोपी को पकड़ने का प्रयास करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
छटीकरा मार्ग स्थित एक कालोनी में माइकल के साथ रहने लगी। झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए, जिससे वो गर्भवती हो गई। महिला ने बुधवार को 51 वर्षीय माइकल से शादी के लिए कहा, तो उसने मारपीट शुरू कर दी। 

गुरुवार को माइकल ने महिला से मारपीट करते हुए उस पर चाकू से प्रहार कर दिए। पुलिस देखकर माइकल और भड़क गया। उसने पुलिसकर्मियों से भी मारपीट कर डाली और उन्हें घर से निकल जाने की धमकी दी।

इसके बाद पुलिसफोर्स बुला ली और उसका ध्यान भटकाकर उसके हाथ में लगा चाकू छीन लिया। सीओ सदर प्रीति सिंह ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र पर अमेरिकन नागरिक माइकल के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

आरोपी अमेरिकी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
महिला से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर अमेरिकी नागरिक भारी पड़ गया। उसने किचन से अत्याधुनिक चाकू निकालकर फोर्स को पीछे धकेल दिया। कई पुलिसकर्मियों के पकड़ने पर भी विदेशी ने उनसे मारपीट करते हुए स्कूटी लेकर भागने का प्रयास किया, तभी गार्ड ने कालोनी का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया।

विदेशी ने गार्ड पर भी चाकू से हमला किया। गेट बंद होने के बाद ही विदेशी पकड़ में आ सका। घटना के बाद एलआईयू और खुफिया विभाग ने घटनाक्रम से अमेरिक दूतावास को अवगत कराते हुए विदेशी का वीजा रद्द कराने को लिखा है।

बताया जाता है कि माइकल छह माह के टूरिस्ट वीजा पर चार अक्तूबर को भारत आया था। माइकल पहले भी कई बार भारत आ चुका है। यहां उसने अपना नाम मधुमंगल रख लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें