फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल से बगैर फिटनेस दौड़ रही थी एंबुलेंस, सीज

Sun, 28 Oct 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में बगैर फिटनेस दौड़ रहीं एंबुलेंस की धरपकड़ आरटीओ के प्रवर्तन दलों ने शुरू कर दी है। सदर बाजार में छावनी उपाध्यक्ष की पैथॉलोजी में मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस की फिटनेस छह साल से नहीं हुई थी। आरटीओ ने उसे सीज कर दिया है। 

विज्ञापन


जिले में 260 गाड़ियां, जोकि एंबुलेंस के रूप में आरटीओ में रजिस्टर्ड हैं, उनकी फिटनेस खत्म हो चुकी है। एआरटीओ (प्रशासन) के निर्देश पर आरटीओ के प्रवर्तन दल भी ऐसी एंबुलेंस की धरपकड़ कर रहे हैं। प्रवर्तन टीम ने शनिवार को सदर बाजार में संचालित पंकज एक्सरे एवं पैथॉलोजी सेंटर की एंबुलेंस को पकड़ा। 

आरटीओ (प्रवर्तन) एके सिंह ने बताया कि एंबुलेंस की फिटनेस वर्ष 2012 में ही समाप्त हो चुकी थी। इसमें मरीजों को ले जाया जा रहा था। इसी पैथॉलोजी की दूसरी शाखा सिकंदरा, बोदला रोड पर भी संचालित है। टीम ने इस एंबुलेंस को सीज कर दिया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में छावनी उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेंद्रू ने बताया कि एंबुलेंस से सीटी स्कैन व एमआरआई वाले मरीजों को नि:शुल्क ले जाया जाता है। फिटनेस खत्म होने की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें