फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर सांसद के आवास के सामने धरना

Sun, 28 Oct 2018 03:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद-एटा
विज्ञापन
सांसद आवास के बाहर धरना प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव और एटा में भी सांसद राजवीर सिंह के आवास का घेराव कर्मचारियों ने किया।  वे दिनभर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग की। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद में अटेबा के कार्यकर्ताओं ने सांसद अक्षय यादव के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। धरना की शुरुआत दोपहर बाहर बजे से की गई। ये प्रदर्शन शाम तक चला। धरने में शिक्षक और राज्य कर्मचारी के लोग मौजूद रहे। 

शिक्षक संघ से जुड़े शौर्यमणि यादव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार मांग की जा रही है। इस ओर राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसके चलते मजबूर कर्मचारियों को आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा। तय रणनीति के अनुसार रविवार को सांसद आवास का घेराव किया गया है।
विज्ञापन


हमारा कहना है कि सांसद हमारी मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाए। उन्हें पेंशन बहाली के लिए राजी भी करे। इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें