फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंबेडकर की मूर्ति हुई क्षतिग्रस्त

Mon, 30 Jun 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिछवां के गांव देवगंज में क्षतिग्रस्त आम्बेडकर प्रतिमा की अंगुली। - फोटो : बिछवां के गांव देवगंज में क्षतिग्रस्त आम्बेडकर प्रतिमा की अंगुली।
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में सोमवार को दोपहर ग्रामीणों की नजर आंबेडकर की मूर्ति पर पड़ी तो उनकी अंगुली क्षतिग्रस्त थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उंगली को आनन फानन में सही करा दिया।
विज्ञापन

गांव देवगंज में पंचायत घर के बाहर ग्राम सभा की जमीन पर पुरानी आंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि असामाजिक तत्व ने आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मामला कुछ और निकाला मूर्ति क्षतिग्रस्त ग्रस्त नहीं थी। अंबेडकर की एक अंगुली से सीमेंट हटा था। थाना अध्यक्ष आशीष दुबे ने जानकारी देते हुए बताया की आंबेडकर मूर्ति की क्षतिग्रस्त की सूचना मिली मौके पर पहुंचे जानकारी की तो पता लगा गुरप्रीत (10) आंबेडकर के चबूतरे पर खेल रहा था। खेलते समय बाबा साहब अंबेडकर की अंगुली से हल्का सा सीमेंट हट गया। उसे सही करा दिया गया। गांव में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। मामले की सूचना पर क्षेत्राधिकारी भोगांव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें