फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में पानी लगा रहे किसान को लगा करंट, मौत

Mon, 30 Jun 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक बृजपाल शर्मा  - फोटो : मृतक बृजपाल शर्मा
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव भागपुर में सोमवार की शाम धान की पौध में पानी लगाने के दौरान किसान करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक मौत हो चुकी थी। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के गांव भागपुर निवासी 52 वर्षीय किसान बृजपाल शर्मा ने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए सबमर्सिबल लगवाया था। सोमवार की शाम को वह खेत में धान की पौध में पानी लगाने के लिए गए थे। सबमर्सिबल चालू करने के बाद वह पौध में पानी लगा रहे थे। तभी खुली केबल पर उनका पैर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गए। बृजपाल अचेत होकर वहीं पर गिर गए। जानकारी होने के बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। थाना प्रभारी दन्नाहार वीरेंद्र पाल सिंह ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के बाद किसान के घर में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें