फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबरों के साथ-साथ खेल में भी आगे अमर उजाला, मीडिया क्रिकेट लीग में दैनिक जागरण को हराया

Wed, 14 Feb 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते सीडीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खबरों के मैदान में हमेशा बाजी मारने वाले अमर उजाला ने खेल के मैदान पर भी खुद को सभी से अव्‍वल साबित किया है। आगरा में चल रही मीडिया क्रिकेट लीग के मैच में अमर उजाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दैनिक जागरण की टीम को 5 विकेट से मात दे दी। इससे पहले टीम ने हिंदुस्तान की टीम को हराया था। 
विज्ञापन


आगरा के जीडी गोयंका स्कूल की ओर से आयोजित गोयंका चाहर क्रिकेट एकेडमी में मीडिया क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच अमर उजाला और हिंदुस्तान की टीम के बीच खेला गया था। जिसमें अमर उजाला की टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। मृत्युंजय शुक्ला मैन ऑफ द मैच रहे थे। 

बुधवार को अमर उजाला का मुकाबला दैनिक जागरण की टीम से हुआ। इस मैच में एक बार फिर अमर उजाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जागरण की टीम को 5 विकेट से मात दी। हितेश ने 67 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें