मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते सीडीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरों के मैदान में हमेशा बाजी मारने वाले अमर उजाला ने खेल के मैदान पर भी खुद को सभी से अव्वल साबित किया है। आगरा में चल रही मीडिया क्रिकेट लीग के मैच में अमर उजाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दैनिक जागरण की टीम को 5 विकेट से मात दे दी। इससे पहले टीम ने हिंदुस्तान की टीम को हराया था।
आगरा के जीडी गोयंका स्कूल की ओर से आयोजित गोयंका चाहर क्रिकेट एकेडमी में मीडिया क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच अमर उजाला और हिंदुस्तान की टीम के बीच खेला गया था। जिसमें अमर उजाला की टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी। मृत्युंजय शुक्ला मैन ऑफ द मैच रहे थे।
बुधवार को अमर उजाला का मुकाबला दैनिक जागरण की टीम से हुआ। इस मैच में एक बार फिर अमर उजाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जागरण की टीम को 5 विकेट से मात दी। हितेश ने 67 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।