फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने मथुरा में किया मेधावियों का सम्मान

Tue, 04 Jun 2019 03:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सम्मान पाकर मेधावियों के खिले चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में सोमवार को अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के उन 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 2019 के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी जितेंद्र कुमार और शारदा ग्रुप के ईवीपी प्रो. वीके शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद मथुरा जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए। सम्मान की इस घड़ी में कालेज का सभागार करीब डेढ़ घंटे तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। 

क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने अपनी सफलता का उदाहरण देते हुए छात्रों को आगे बढ़ने की सलाह दी। प्रो. शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उन्नति के मंत्र बताए। विभिन्न विदेशी विश्वविद्यालयों द्वारा भारतीय छात्रों की कामयाबी पर किए गए शोध की जानकारी दी। शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. नवीन गुप्ता ने भी कॅरियर की सफलता के लिए मेधावियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मेधावियों का हुआ विशेष सम्मान

यूपी बोर्ड से हाईस्कूल के साहिल शर्मा, मोहित राजपूत, बॉबी निषाद, दुष्यंत कुमार, इंटर के हर्षित, महेश कुमार, पार्थ, सीबीएसई से हाईस्कूल के संचाली, विवेक, श्रुति, इंटर श्रेया गर्ग, नेहा, गोविंद, देवांशी अग्रवाल, आईसीएसई हाईस्कूल अनुराग, देवर्षिका, ईवा, इंटर के गीतांसी सिंह, रितिका सिंह, आकाश।

रतनलाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय की छात्रा संचाली शर्मा ने कहा कि बहुत अच्छा लगा सम्मान पाकर। यहां बहुत कुछ नया अनुभव भविष्य तय करने के लिए मिला है। व्यक्तित्व के धनी अनुभवी लोगों से बहुत सी जानकारियां मिली हैं, जो जीवन के लिए लाभदायक रहेंगी।

दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा की छात्रा पावनी कौशिक ने कहा कि स्कूल शिक्षा से बाहर अब नए कॅरियर की दिशा तय करने के लिए यह आयोजन मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बहुत अच्छा रहा। यहां कॅरियर की सफलता के तौर तरीके भी जानने को मिले हैं।

कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बॉबी निषाद ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। जनपद के 500 से अधिक मेधावियों के बीच अपने को पाकर बहुत खुशी हो रही है। अपने कॅरियर की सफलता के लिए बहुत सी आवश्यक जानकारी भी यहां मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें