फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमर उजाला और मंगलायतन विवि कर रहे 10वीं और 12वीं के मेधावियों का होगा सम्मान, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Mon, 26 May 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2025 में बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। 
 
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में  वर्ष 2025 में बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई बोर्ड में 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मार्कशीट की फोटोकॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जमा करना होगा। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाया गया है।

यहां संपर्क करें
अधिक जानकारी के लिए 9897277918, 7505801232 नंबर पर संपर्क करें और व्हाट्स एप से भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मार्कशीट की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर 9927992114 व्हाट्स एप करें। चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
- अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल सिकंदरा।
- गोविन्द बुक शॉपी, सेंट जोन्स चौराहा।
- आहार रेस्टोरेंट, आयकर भवन के सामने, संजय पैलेस।
- श्री दाऊजी मिष्ठान भंडार, सेंट्रल बैंक रोड, कमला नगर।
- देवीराम स्वीट्स, प्रतापपुरा चौराहा।
- भगत हलवाई कारगिल पेट्रोल पंप के पास डोमिनोस पिज्जा के सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें