फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य : टीके से काहे का डर... जागरूक कर लोगों के लगवाई वैक्सीन

Sun, 10 Jul 2022 12:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सामाजिक संगठन, शिक्षक और चिकित्सकों की काउंसिलिंग से लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। 
विज्ञापन
डॉ. गिरधर शर्मा , आशीष ब्रह्मभट्ट, डॉ. एके गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भ्रांतियों ने लोगों को पसोपेश में डाला, खासकर घनी आबादी के लोगों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता कम थी। लोग कोरोना से बचाव का टीका लगवाने से बच रहे थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध लोगों का सहयोग लिया। चौपाल लगाकर लोगों को समझाया। जागरूकता का असर दिखा और लोगों में टीके का डर खत्म होने लगा। टीकाकरण ने गति पकड़ी। 

विज्ञापन


जिला टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि टीकाकरण मुहिम के बारे में धर्मगुरु, सामाजिक संगठनों की मदद से लोगों को समझाने में सफल रहे। अब तक 12 साल से अधिक आयु के शतप्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है। कुल टीकाकरण की बात करें तो 38.63 लाख को पहली, 33.75 लाख लोगों को दूसरी और 71 हजार को बूस्टर डोज लगी है। जिन लोगों ने दूसरी और बूस्टर डोज नहीं लगवाई, वह देर न करें और टीका लगवाएं।

36 हजार को लगवाया टीका

रेडक्रॉस सोसाइटी के महामंत्री डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि घनी आबादी में रहने वाले लोगों के टीका लगाना चुनौती था। चिकित्सकों की टीम ने उनकी भ्रांतियां दूर की। 128 शिविर लगाकर 36 हजार लोगों के टीका लगवाया।

विज्ञापन

टीकाकरण की मुहिम चलाई

समाजसेवी आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि कई तबके टीके से बच रहे थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ वहां काउंसिलिंग कराई। सामूहिक टीकाकरण मुहिम चलाई। बताया कि टीके से कोई नुकसान नहीं है, कोरोना से बचाव होगा।

स्कूलों में लगवाए गए कैंप 

एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ आगरा के महासचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया कि स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों के टीके लगवाए गए। कई बच्चों के परिजन टीके के प्रति आशंकित थे। उनको टीके का महत्व समझाया और फिर वैक्सीन लगवाई। 

घरों से बुलाकर लगाई वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग की डॉ. वीनम चतुर्वेदी ने बताया कि वह रकाबगंज स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। यहां टीके के लिए सोशल मीडिया पर अफवाहों से लोग प्रभावित हुए। ऐसे में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को ले जाकर काउंसिलिंग की। घरों से लोगों को बुलाकर टीका लगवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें