छोटी लाइन पर भी अवैध कब्जे
धौलपुर स्टेशन की छोटी लाइन के प्लेटफार्म एक पर 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धर्मस्थल बना है। इसके अलावा किमी. 1290 पर 424 वर्ग मीटर भूमि पर अतिक्रमण है। वहीं, फतेहपुर सीकरी स्टेशन के पास 600 वर्ग मीटर भूमि पर हुए कब्जे के मामले में रेलवे मुकदमा हार चुका है।
घट गई प्लेटफॉर्म की चौड़ाई
रेलवे स्टेशन पर बने प्लेटफॉर्म की चौड़ाई वहां बने धर्मस्थलों से घट गई है। आगरा कैंट, राजा की मंडी, यमुना ब्रिज, ईदगाह, आगरा सिटी के अलावा मथुरा जक्शन के प्लेटफॉर्मों पर अवैध निर्माणों को लेकर रेलवे प्रशासन नोटिस जारी कर चुका है। बार-बार नोटिस के बावजूद धर्मस्थल स्थानांतारित नहीं हो सके हैं। ऐसे में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की सरंक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्टेशन बंद करने की हिदायत
राजामंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 1716 वर्ग मीटर भूमि पर चामुंडा देवी मंदिर है। मंदिर प्रबंधन को रेलवे ने नोटिस जारी किए। नौबत यहां तक आ गई कि धर्मस्थल का अवैध निर्माण नहीं हटने पर मंडल रेल प्रबंधक को यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से राजा मंडी रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए बंद करने की हिदायत देनी पड़ी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, जिसके बाद कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।
आंकड़े
- 145 अतिक्रमण का क्षेत्रफल 21785 वर्ग मीटर
- 98 धर्मस्थल का क्षेत्रफल 13233 वर्ग मीटर
- 47 लोगों के कब्जे में 8642 वर्ग मीटर भूमि