फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलवर की यशोदा की थी गोविंद कुंड में मिली अर्धनग्न लाश, दुपट्टे से बंधे थे हाथ-पैर; बर्बरता देख सहम गए लोग

Tue, 04 Apr 2023 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोवर्धन के गोविंद कुंड में रविवार के महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस ने मृतकी की शिनाख्त कर ली है। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन
पुलिस और गोविंद कुंड में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन के गोविंद कुंड में रविवार को मिली अर्धनग्न महिला के शव की शिनाख्त अलवर की यशोदा शर्मा के रूप में पुलिस ने कर ली है। जांच कर रही पुलिस टीम को महिला की हत्या के विषय में कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का खुलासा जल्द हो सकता है। महिला के हाथ पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था, जो उसकी हत्या की ओर इशारा कर रहा थे। 

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे तो पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना प्रभारी निरीक्षक ओम हरी वाजपेयी ने बताया की मृतका की शिनाख्त यशोदा शर्मा निवासी डेरा अलवर के रूप में हुई है। उसका विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। महिला के एक ढाई वर्ष का बेटी भी है। पुलिस टीम घटना के खुलासे के नजदीक है। मृत महिला का मायका गांव आन्यौर में परमानद शर्मा के यहां है। पुलिस हत्या के आरोपियों और हत्या के मकसद की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फेसबुक पर मोहब्बत का जाल: चार बड़े घरानों की महिलाएं फंसी, रकम के साथ गवां बैठीं आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार
 
विज्ञापन

आन की खातिर हत्या के पहलू पर भी हो रही जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच टीम यशोदा की हत्या के खुलासे के करीब है। गांव आन्यौर से उठाए गए लोगों को भी थाने से अन्यत्र ले जाकर पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। यशोदा को लेकर आन्यौर में करीब 4 वर्ष पहले से तनाव रहा था। मायके के गांव के कुंड से ही शव मिलने बावजूद शिनाख्त में देरी ने जांच की दिशा मोड़ दी। कई पहलुओं के साथ ही पुलिस आन की खातिर हत्या के पहलू पर भी जांच कर रही है। हालांकि थाना प्रभारी ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें - नर्स के जिस्म और भरोसे को दिए जख्म: सरकारी नौकरी का झांसा देकर की दोस्ती, फिर दुष्कर्म; यहीं न रुकी दरिंदगी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें