लूट और फायरिंग के आरोप निकले झूठे
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गैस एजेंसी के कर्मियों को पीटने और नकदी लूटने की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो नशा कम होने के साथ ही आरोप भी कम होने लगे। पुलिस की जांच में मामला दो पक्ष के बीच झगडे़ का निकला।
मंगलवार को इटावा के गांव झिंगूपुर निवासी अभिषेक यादव ने तहरीर दी थी। पुलिस को बताया कि शाम के समय वह दो हॉकर के साथ गोदाम इंचार्ज से 4.50 लाख रुपये की नकदी लेकर गोदाम से कार्यालय आ रहे थे। तभी कार सवार नामजद लोगों ने घेर लिया और पिटाई की। नकदी लूटने के साथ ही फायरिंग की गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जब जांच की तो कुछ ही देर बाद दूसरा पक्ष भी लूट, मारपीट और फायरिंग की शिकायत लेकर सामने आ गया। दोनों पक्ष की तहरीर पर जांच के दौरान पता चला कि मामला नशे में लड़ाई झगडे़ का है। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच नशे में झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। झगडे़ के मामले में कार्रवाई की जाएगी।