सपा मुखिया ने कहा कि स्वच्छता अभियान के बाद भी करहल के नाले नालियों की भी गंदगी सेंगर व यमुना से होकर गंगा में ही जाती है। जब तक ये नाले नालियां साफ नहीं होंगे तब तक मां गंगा की सफाई कैसे हो सकती है। नगर निकाय चुनाव सपा पूरी जिम्मेदारी के साथ लड़ेगी। पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, सनी यादव, नीरज यादव भी मौजूद रहे।
महंगाई से समाज का हर वर्ग परेशान
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी में पूर्व पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता के स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान पर भी पहुंचे। सपा नेता अरुण गुप्ता सहित पार्टी के नेताओं से बातचीत की। निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महंगाई से समाज का हर वर्ग परेशान है। मुख्यमंत्री का विजन केवल बुलडोजर है। अब बुलडोजर ही न्याय कर रहा है। बुलडोजर संस्कृति प्रदेश को गलत दिशा में ले जा रही है। उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।