फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

Sat, 07 Oct 2017 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में बागपत और ग्रेटर नोएडा में हुए पुलिस एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए हैं। इन एनकाउंटरों की सीबीआई जांच की मांग करते हुए पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। कहा है कि एनकाउंटरों से कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी।
विज्ञापन


पार्टी के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद लखनऊ रवाना होने से पहले शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की होती है। 

एनकाउंटरों से इसमें सुधार नहीं होगा। बागपत और ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने जिनके एनकाउंटर किए हैं, उनके परिजन इंसाफ मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की मौत पर सीएम को घेरा

अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में बच्चों की मौतों पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा कि योगी जी ने नवरात्रों में खूब पूजा अर्चना की। इस दौरान भगवान ने उनसे कहा होगा कि तुम धरती पर सही कर्म करो, तभी बच्चों की जान बचेगी। 

अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि हमारी सरकार ने विकास के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनाकर कम समय में अच्छी सड़क बनाने और कम समय में मेट्रो चलाने जैसे कार्य कर माडल के रूप में पेश किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें