फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बोले अखिलेश-जयंत: अलीगढ़ का ताला लगाकर यूपी से भाजपा को भगाया जाएगा

Sat, 05 Feb 2022 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अखिलेश यादव और रालोद मुखिया ने शनिवार को मांट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। सपा-रालोद गठबंधन के दोनों प्रमुख नेताओं ने मांट से प्रत्याशी संजय लाठर के लिए वोट मांगे और भाजपा पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन
अखिलेश और जयंत ने चुनावी रथ से सभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त रूप से चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। वादा किया कि गठबंधन की सरकार आते ही पूरे जिले का विकास कराया जाएगा। अलीगढ़ का ताला लगाकर यूपी से भाजपा को भगाया जाएगा और इस बार चुनाव एतिहासिक होगा।

विज्ञापन


शनिवार को मांट विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के लिए जनसभा करने के लिए अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मांट पहुंचे। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन की सरकार आते ही भाजपा की गर्मी निकाली जाएगी और मांट और मथुरा में राष्ट्रीय स्तर का ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। 

युवाओं को लुभाने के लिए किए वादे

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आते ही युवाओं के लिए भर्ती निकाली जाएंगी। युवाओं को उम्र की भी छूट दी जायेगी। कोरोना काल के समय किसानों ने जो काम किया था, उसी वजह से देश की अर्थव्यवस्था बनी रही। इसलिए सरकार आते ही किसानों के ट्यूबवेल के बिल माफ किये जाएंगे। शहीद किसानों के परिजनों को 25 लाख रुपये से सम्मान किया जाएगा और किसानों की याद में स्मारक भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन

रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में जो सड़कें बनाई थीं, उनकी अभी तक भाजपा ने मरम्मत तक नहीं की है। किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। क्योंकि किसानों को सम्मान की बजाय किसानों को फसल को बर्बाद करने के लिए गोवंश की समस्या का कोई समाधान नहीं किया वहीं किसानों की फसलों का कोई उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार आते ही समय पर भर्ती की जायेगी। दोनों नेताओं ने मांट विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर के लिए वोट मांगे। इस मौके पर रालोद नेता योगेश नौहवार, मणिकांत जादौन, शौरभ चौधरी, नीटू चौधरी, अशोक चौधरी, पप्पू बौहरे, रविबाबा, जयवीर सिंह, कुशलपाल सिंह, राजू प्रधान व उमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें