यहां बेहद सूक्ष्म कण पीएम 2.5 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की मात्रा 500 से ज्यादा रही। यही हाल पीएम 10 कणों का रहा जो 500 से ज्यादा दर्ज किए गए। ताजमहल के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा में यूपी मेट्रो द्वारा पीएसी मैदान पर शेड का निर्माण कर रहा है, जिसमें धूल उड़ रही है। पूरे मैदान में निर्माण कार्य के कारण धूल के गुबार हैं, वहीं ताज से एक किमी दूरी के अंदर मेट्रो ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है।
सीपीसीबी आगरा लैब के प्रभारी कमल कुमार ने कहा कि मिक्सिंग हाइट तो कम है ही, लेकिन मौसमी कारणों के साथ स्थानीय कारण भी इस हद तक प्रदूषण के जिम्मेदार हैं। लगातार कचरा जलाने, ट्रैफिक जाम, धूल उड़ने, खोदाई में निकली मिट्टी न उठाने के कारण हालात भयावह हो रहे हैं। इन पर तत्काल रोग लगनी चाहिए।
ये देश के प्रदूषित शहर
जगह - एक्यूआई
गाजियाबाद - 461
वृंदावन - 458
बुलंद शहर - 447
आगरा/बागपत - 437
नोएडा - 434
बल्लभगढ़ - 431
हापुड़ - 427
हिसार - 422
फिरोजाबाद - 415
फरीदाबाद - 412