फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन के पीछे कृषि मंत्री ने बताया विपक्ष का हाथ

Sun, 14 Oct 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के पीछे विपक्ष का हाथ था। इस बयान के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी हैं। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले ही किसान दिल्ली में दस्तक देने पहुंच गए थे। 

विज्ञापन


कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को तय कार्यक्रम अनुसार आगरा पहुंचे। वे इस बीच पत्रकारों से भी रूबरू हुए। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के पीछे विपक्ष का हाथ था। 

कृषि मंत्री शाही ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में शुगर मिल तक बंद हो गईं। उस दौरान प्रदर्शन क्यों नहीं हुए? जबकि ये मुद्दा सीधे किसानों से ही जुड़ा था। 
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने अपनी सरकार की योजनाओं को भी गिनाया। बताया कि सौ मंडियों को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। बीज पर सब्सिडी दी जा रही है। यदि कोई आलू प्रोसेसिंग यूनिट खोल रहा है, तो सरकार उसकी मदद करेगी। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री शाही का पूरा फोकस कृषि से ही जुड़ा रहा। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाएं तैयार करके लागू की जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें