फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा ने लखनऊ को हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला

Sun, 10 Mar 2024 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा ने लखनऊ को हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन

राज्य स्तरीय महिला किक्रेट प्रतियोगिता में 105 रन के अंतर से की जीत दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशन पर जिला खेल कार्यालय मैनपुरी और मैनपुरी क्रिकेट संघ के सहयोग से ओपन स्टेट आमंत्रण महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से शुरू हो गया। नेहरू स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मुकाबले में आगरा की टीम ने लखनऊ को 105 रनों से हरा दिया।
रविवार को आगरा की कप्तान अलमास ने उद्घाटन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के इस मैच में पांच विकेट खोकर 198 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आगरा की बल्लेबाज संपदा दीक्षित ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 89 रन बनाए। शनवि ने 32 और श्वेता ने 29 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की गेंदबाज अन्वेश ने सर्वाधिक तीन विकेट और चांदनी ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम मात्र 93 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। आगरा की गेंदबाज अलमास और अंशिका ने तीन-तीन विकेट, दिशा, भारतीय और संपदा ने एक-एक विकेट लिय। लखनऊ की बल्लेबाज प्रियांशी यादव ने 39 और प्रियांशी कुमारी ने 30 रनों का योगदान दिया। इस तरह आगरा ने यह मैच 105 रनों से जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आगरा की संपदा दीक्षित को दिया गया।

गाजियाबाद ने प्रयागराज को 56 रनों से हराया
दूसरा मैच गाजियाबाद और प्रयागराज के मध्य खेला गया। गाजियाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। गाजियाबाद की टीम ने 9 विकेट खोकर 117 रनों का लक्ष्य रखा। गाजियाबाद की बल्लेबाज विशाखा ने अर्धशतक बनाते हुए 61 रन की पारी खेली। कप्तान ज्योति ने 20 रनों का योगदान दिय। प्रयागराज की गेंदबाज वाणी शुक्ला ने तीन विकेट कात्यानी ने दो विकेट और खुशी ने एक विकेट लिया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रयागराज की पूरी टीम 60 रनों पर 11 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। प्रयागराज की बल्लेबाज कात्यानी ने 18 और आशी ने 16 रन बनाए। गाजियाबाद की गेंदबाज खुशी त्यागी ने सर्वाधिक चार विकेट, ज्योति ने दो विकेट और सोनम और विशाखा ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह गाजियाबाद की टीम 56 रन से जीत गई। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच गाजियाबाद की खुशी त्यागी रहीं।
विज्ञापन



उद्घाटन अवसर पर ये रहे मौजूद
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक भोगांव राम नरेश अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथि प्रेम सिंह शाक्य अध्यक्ष पैक्सफेड,संगीता गुप्ता अध्यक्ष-नगर पालिका ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान अरविंद तोमर, सीपी पांडेय, डॉ. राममोहन, घनश्यामदास गुप्ता, महेश मिश्रा, बीडी शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, प्रदीप चौहान, राघवेंद्र दुबे, क्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें