फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: महिला सिपाही का रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Wed, 25 Aug 2021 11:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

इसकी भी जांच की जा रही है, उन्होंने जो रिवाल्वर ले रखी है वह किसकी है।
विज्ञापन
आगरा: महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘हरियाणा और पंजाब तो बेकार ही बदनाम हैं, आओ कभी उत्तर प्रदेश, रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं, न गाड़ी पर जाट गुज्जर लिखाते हैं...’ कुछ इसी बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ थाना एमएम गेट में तैनात प्रशिक्षु महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने अपनी कमर में रिवाल्वर भी लगाई हुई है। वो इसे निकालकर एक्शन में डायलॉग बोलती दिख रही हैं। मामला एसएसपी मुनिराज जी तक पहुंचा। सीओ कोतवाली की जांच के बाद महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। विभागीय जांच भी की जा रही है।  

विज्ञापन

वीडियो 21 सेकंड का है। यह थाना परिसर में ही बनाया गया है। रिवाल्वर भी सरकारी है। दो सप्ताह पहले महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक चल रहा है। इस पर सिपाही एक्शन कर रही हैं। कमर में लगी रिवाल्वर को वह हाथ में लेकर दिखाती हैं। जानकारी पर एसएसपी ने सीओ कोतवाली अर्चना सिंह को जांच दी थी। उन्होंने जांच में पाया कि थाना परिसर में वीडियो बनाया गया। रिवाल्वर भी मालखाने में रखी जाने वाली है। यह कैसे सिपाही तक पहुंची? यह पता नहीं चल सका। महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा की पहचान होने पर सीओ ने एसएसपी मुनिराज जी को रिपोर्ट दी। इसके बाद सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। 

प्रशिक्षु है सिपाही, विभागीय जांच चल रही 
सीओ कोतवाली अर्चना सिंह ने बताया कि प्रियंका मिश्रा प्रशिक्षु सिपाही हैं। हाल में उन्हें थाना एमएम गेट में तैनाती मिली है। विभागीय जांच भी की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कब अपलोड किया गया है। यह पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन

वायरल हो चुके हैं वीडियो और ऑडियो 
आगरा। जिले में किसी सिपाही का वीडियो और ऑडियो वायरल होने का मामला पहला नहीं है। पूर्व में पुरुष और महिला सिपाही का वीडियो वायरल हुआ था। दोनों एक गाने पर एक-दूसरे के साथ गुनगुना रहे थे। वहीं सिपाही और दरोगा के ऑडियो भी वायरल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें