फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी: आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, लू का खतरा बढ़ा; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sat, 18 May 2024 12:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Agra Weather Heat Wave Alert: आगरा में भीषण गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते दिन पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंता तो अभी भी राहत की उम्मीद नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने  11 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। 
 
विज्ञापन
आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा का अधिकतम पारा शुक्रवार को 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवा से लू लगने या हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। शुक्रवार को लू शाम 5 बजे के बाद तक कहर बरपाती रही। गर्मी के चलते कूलर और एसी फेल रहे। दिन में सड़कों पर सन्नाटा सा रहा। वहीं शनिवार सुबह की शुरुआत भी भीषण गर्मी के साथ हुई। तपिश की वजह से लोग घरों में कैद दिखाई दिए। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। जरूरी काम न होने पर घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
 

मौसम का मिजाज सप्ताह की शुरुआत से ही बिगड़ने लगा था। 40 डिग्री सेल्सियस से सप्ताह की शुरुआत हुई और तापमान हर दिन डेढ़ से दो डिग्री बढ़ता रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 46.9 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे से ही लू चलना शुरू हो गई।


पूर्वाह्न 11 बजे तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया और अधिकतम तापमान बढ़ता गया। अपराह्न 3 बजे के करीब तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच का अंतर बढ़ने से दिन करीब साढ़े 13 घंटे का हो गया है। बड़ा दिन होने से भी गर्मी का प्रकोप अधिक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने 21 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ गई है। हालत ये है कि इमरजेंसी और वार्ड के बेड फुल हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी में 5-5 बेड के कोल्ड वार्ड, जिला अस्पताल में 10 बेड के कोल्ड वार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ओआरएस के पैकेट और ग्लूकोज की बोतल के 1000-1000 स्टॉक किए हैं। विभाग के भंडारण गृह में अतिरिक्त स्टॉक है। रैपिड रिस्पांस टीम भी बना दी गई है। लोगों से अपील है कि बेहद जरूरी कार्य न हो तो धूप में बाहर न निकलें।

एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी के वार्ड फुल हैं। इसमें लू, डायरिया के मरीजों की संख्या 60 फीसदी से अधिक है। मेडिसिन और बाल रोग विभाग के वार्ड में जरूरत पर 10-10 बेड बढ़ाने की भी व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें - विश्व संग्रहालय दिवस 2024: शाहजहां की वो प्लेट, जिसमें जहरीला खाना रखते ही बदल जाता था रंग; फिर टूट जाती थी
विज्ञापन

ये दी गई सलाह :
- 5-6 लीटर पानी पीएं, हर आधा घंटे में एक गिलास पानी पीएं।
- बाजार के जरूरी कार्य सुबह और शाम को निपटाएं।
- बाहर जाते वक्त पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनें, सिर-कान ढकें। चश्मा लगाएं।
- बाजार के भोजन, फास्ट फूड और तेल-चिकनाईयुक्त भोजन से बचें।
- चाय-कॉफी, धूम्रपान, तंबाकू और शराब का इस्तेमाल न करें।
- छाछ, लस्सी, नींबू-पानी, शिंकजी, नारियल पानी खूब पीएं।
- तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर समेत रसदार फल खाएं।
- सलाद में टमाटर, खीरा, ककड़ी अधिक खाएं।
- तोरई, लौकी समेत हरी तरकारी भोजन में अधिक लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें