ताजनगरी में रविवार को आसमान से अंगारे बरसे। लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। रविवार ऐसा दहका कि प्रदेश में सबसे गर्म आगरा ही रहा, जहां पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सप्ताहभर के अंदर यह दूसरा मौका है जब आगरा सूबे में सबसे गर्म रहा, हालांकि प्रदेश के सबसे गर्म 3 शहरों में आगरा बीते 15 दिनों से बना हुआ है।