फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरेबाजार सराफा व्यापारी को किया आग के हवाले, हालत गंभीर, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 19 Aug 2020 01:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • सराफा दुकानदार को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया, आगरा रेफर
  • मौसेरे भाई पर आरोप, आरोपी की पत्नी ने 12 अगस्त को फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या 
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में पीड़ित युवक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के सराफा बाजार में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सराफा व्यापारी को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। आग की लपटों से घिरा व्यापारी बचाव के लिए चीख-पुकार मचाते हुए बाहर भागा। दुकानदारों ने किसी तरह से आग को बुझाया। व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। व्यापारी ने आग लगाने का आरोप मौसेरे भाई पर लगाया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन

 
थाना दक्षिण के आगरा गेट (बस स्टैंड) गली नंबर दो निवासी राकेश वर्मा (40) पुत्र विजय सिंह वर्मा थाना उत्तर के सराफा बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। मंगलवार को दोपहर तकरीबन पौने तीन बजे वो अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान संतोष नगर निवासी उनका मौसरा भाई रोबिन आया। वो कपड़े में छुपाकर ज्वलनशील पदार्थ (मिथाइल) लाया। उसने ज्वलनशील पदार्थ राकेश वर्मा पर डालकर माचिस की तीली जलाकर फेंक दी और वहां से भाग गया। ज्वलनशील पदार्थ शरीर पर पड़ने से राकेश के कपड़ों में आग लग गई।

आग का गोला बनकर बाजार में भागा व्यापारी

आग लगते ही राकेश वर्मा बचाव के लिए चीख-पुकार मचाते हुए दुकान से बाहर भागा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार दुकानों से बाहर आ गए। उन्होंने किसी तरह पानी डालकर आग को बुझाया। गंभीर हालत में राकेश वर्मा को दुकानदार सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। यहां से उसे एसएन मेडिकल कालेज आगरा रेफर कर दिया गया।
 
ट्रामा सेंटर में पीड़ित राकेश वर्मा ने बताया कि उसको संतोषनगर निवासी रोबिन ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया है। राबिन की पत्नी पूजा वर्मा ने 12 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रोबिन आत्महत्या का कारण उसे (राकेश वर्मा) को मान रहा था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी होते ही एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी देहात राजेश कुमार एवं एसओ उत्तर हरवेंद्र मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है। एसपी देहात ने आगरा पुलिस से कहा है कि वो पीड़ित राकेश वर्मा के बयान को रिकार्ड कर लें। ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। 
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे 

घटना के बाद दुकान से जली हुई अवस्था में व्यापारी के बाहर की ओर भागने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दुकानदार आग का गोला बना बाहर की ओर दौड़ता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। आरोपी की तलाश में जुटी है।

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि सराफा व्यापारी राकेश वर्मा को जलाने का आरोपी रोबिन मौसेरा भाई है। राबिन की पत्नी पूजा वर्मा ने 12 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। इसका कारण कोई पारिवारिक वजह रही होगी। आरोपी की गिरफ्तारी को चार टीमें लगा दी हैं। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें