फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: बीडीएस का परीक्षा कार्यक्रम जारी...पांच अगस्त से होंगे शुरू, वेबसाइट से मिलेंगे प्रवेशपत्र

Tue, 22 Jul 2025 12:08 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज और कानपुर के रामा डेंटल कॉलेज की परीक्षाएं मथुरा के बीएसए कॉलेज में होंगी। मोदी नगर के डीजे डेंटल कॉलेज का परीक्षा केंद्र दिगंबर जैन कॉलेज बागपत को बनाया गया है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीडीएस का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 5 से 25 अगस्त तक एक पाली में परीक्षाएं होंगी। प्रवेशपत्र भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीडीएस तृतीय, बीडीएस चतुर्थ प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री/मुख्य) की परीक्षाएं 5 अगस्त से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होंगी। इसमें मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज, कानपुर के रामा डेंटल कॉलेज और मोदी नगर के डीजे डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

मथुरा के केडी डेंटल कॉलेज और कानपुर के रामा डेंटल कॉलेज की परीक्षाएं मथुरा के बीएसए कॉलेज में होंगी। मोदी नगर के डीजे डेंटल कॉलेज का परीक्षा केंद्र दिगंबर जैन कॉलेज बागपत को बनाया गया है। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें