फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः सलमान खान के फोटो वाली मार्कशीट वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 25 Nov 2017 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मार्कशीट में बॉलीवुड स्टार सलमान खान का फोटो छपा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी मार्कशीट के लिए बदनाम हो चुके डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की एक मार्कशीट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मार्कशीट में बॉलीवुड स्टार सलमान खान का फोटो छपा है। 
विज्ञापन

 
पूरे मामले में विवि प्रशासन ने संबंधित कालेज को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि ऐसे मामलों से परेशानी केवल छात्रों को ही हो रही है, जिस पर किसी का ध्यान नहीं है। 
 
आगरा विश्वविद्यालय में कई सालों से मार्कशीट और डिग्री तैयार करने का जिम्मा प्राइवेट एजेंसी के पास है। एजेंसी से कार्य कराना विश्वविद्यालय के लिए हमेशा सिर दर्द रहा है। यहां छात्रों की मार्कशीट में गड़बड़ी के कई मामले सामने आते हैं। 
विज्ञापन

 
हर साल नंबरों की प्रिंटिंग में तो गड़बड़ी रहती है लेकिन इस बार मार्कशीट पर बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फोटो छपना विश्वविद्यालय के लिए उपहास का विषय बन गया है।

कुलपति बोले ये

मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद दीक्षित का कहना है कि छात्रों के नामांकन और उनके सत्यापन की जिम्मेदारी उनके कालेज की होती है। ऐसे में यह गड़बड़ी विद्यालय की ओर से हुई है। एक बार छात्र के नामांकन के बाद उसे वेरिफाई करने के लिए विद्यालय के पास ही भेजा जाता है, लेकिन इस मामले में कालेज ने ध्यान नहीं दिया। विश्वविद्यालय के संज्ञान में मामला आने के बाद मार्कशीट तुरंत संशोधित करा दी गई। 
विज्ञापन

ये था पूरा मामला

अलीगढ़ के अमृता सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज से छात्र जावेद खान ने स्नातक की परीक्षा दी थी। जब उनके पास विवि से मार्कशीट आई तो उसमें अभिनेता सलमान खान का फोटो था। इस पर उन्होंने संशोधन के लिए आवेदन किया। 
 
विवि सूत्रों का कहना है कि जावेद की तरह कई और मार्कशीट में इसी तरह की गड़‌बड़ियां सामने आई। हालांकि उन्हें वितरण से पहले ही रोक लिया गया है। बता दें कि विवि की इस लापरवाही के कारण कई बार छात्रों को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें