फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: चार वर्षीय पाठ्यक्रम में चुनने होंगे मेजर और माइनर विषय, नई शिक्षा नीति के तहत होंगे एडमिशन

Sun, 02 Mar 2025 02:50 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की डाॅ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में जुलाई में नए सत्र से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम शुरू होगा। पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए आंबेडकर विवि में कुलपति ने बैठक की। पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
डाॅ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कॉलेजों और आवासीय संस्थानों में इस साल जुलाई से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए माइनर और मेजर विषयों का चयन करने के लिए शनिवार को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि नई शिक्षा नीति के तहत सत्र 2025-26 में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में छात्रों के प्रवेश लिए जाएंगे। जुलाई से प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी। छात्रों को चार वर्षीय पाठ्यक्रम में मेजर और माइनर विषयों का भी चयन करना होगा। काॅलेजों के प्राचार्यों को बताया गया कि पोर्टल के पाठ्यक्रमों को वर्तमान में संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों के साथ क्रियान्वयन के लिए माइनर विषयों के स्थान पर उन विषयों के क्रेडिट के अनुसार चुन सकते हैं। बैठक में सह नोडल अधिकारी प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रो. संजय जैन, प्रो. वीके सिंह आदि मौजूद रहे।

समूह में पढ़ाई करेंगे शिक्षक और छात्र
बैठक में कुलाधिपति सचिवालय ने सभी काॅलेजों में पढ़े विश्वविद्यालय, बढ़े विश्वविद्यालय, पढ़े महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय कार्यक्रम का आयोजन 7 मार्च को करने की जानकारी दी। इसमें सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक समूह बनाकर शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र पढ़ाई करेंगे। इसके बाद दहेज मुक्ति और नशा मुक्ति के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका 30 सेकंड का वीडियो बनाकर विश्वविद्यालय को भेजना होगा। मार्च के दूसरे सप्ताह में आगरा से अलीगढ़ तक साइकिल रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


43 प्रतिशत छात्रों की बनी एबीसी आइडी
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक, परास्नातक और आवासीय संस्थानों के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के साथ ही एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट (एबीसी) की आईडी बनाई जा रही है। अभी 43 प्रतिशत छात्रों की आईडी बनी है, समर्थ पोर्टल पर भी सभी छात्रों का पंजीकरण नहीं हुआ है। सोमवार को विश्वविद्यालय के पालीवाल परिसर में काॅलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक हुई। अब तक 1.94 लाख छात्रों का पंजीकरण हो चुका है। 86 हजार छात्रों की एबीसी आईडी बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें