फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: माल रोड की दो लेन की गईं बंद, पहले चरण में आगरा काॅलेज तक बनेगा दूसरा काॅरिडोर; लगेगा इतना समय

Sun, 02 Mar 2025 02:19 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के निर्माण के चलते माल रोड पर बैरिकेडिंग की गई है। पहले चरण में आगरा कॉलेज तक मेट्रो का ट्रैक बनेगा। इसके अगले चरण में कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक बनेगा।
विज्ञापन
मेट्रो के चलते माल रोड पर हुई बैरिकेडिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने माल रोड की करीब तीन किमी तक बैरिकेडिंग कर दो लेन बंद कर दी हैं। इसे डिपो लाइन से जोड़ा जाएगा। इसके जरिये से दूसरे कॉरिडोर के लिए ट्रेन और अन्य सामग्री को पहुंचाया जाएगा। जाम से बचाने के लिए गार्ड भी लगाए हैं।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें 14 स्टेशन हैं और दूरी करीब 15 किमी है। पहले चरण में आगरा कॉलेज तक ट्रैक बनेगा। इसके लिए पहले कॉरिडोर के लिए पीएसी मैदान पर बने डिपो के पास ही दूसरे कॉरिडोर के लिए डिपो बनाया है। इन दोनों को आपस में जोड़ दिया है। पहले ये डिपो कालिंदी विहार पर प्रस्तावित था, लेकिन खर्चा अधिक होते देख इसे पहले कॉरिडोर के पास ही बनाया गया है।

दूसरे कॉरिडोर के लिए ट्रेन समेत अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए डिपो तक कनेक्टिविटी ट्रैक बनाने के लिए माल रोड पर तीन किमी पर आने-जाने की एक-एक लेन बंद कर दी है। यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गार्ड भी लगा दिए हैं। यातायात पुलिस को भी सूचना दे दी है। दूसरे कॉरिडोर का निर्माण दो चरणों में होगा, पहले चरण में आगरा कॉलेज तक बनेगा। इसके निर्माण में 24 महीने लगेंगे। इससे आगे कालिंदी विहार तक ट्रैक बनने में 30 महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें