डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित स्नातक और परास्नातक (सेमेस्टर) परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल को समाप्त हो गई। हालांकि, शाम 6 बजे तक 1,82,740 छात्र-छात्राओं के फार्म भरे गए थे। फार्म 1।95 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के भरे जाने हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ। ओमप्रकाश का कहना है कि परीक्षा फार्म भरने के लिए पर्याप्त समय दिया जा चुका है। 17 मार्च को ही प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी। दो बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है। उनका कहना है कि अब यदि किसी कॉलेज को परीक्षा फार्म भरवाने में समस्या आ रही हो तो वह प्रार्थनापत्र के साथ खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में प्रवेश समन्वयक प्रो। मनु प्रताप सिंह से संपर्क कर सकते हैं। समस्या का समाधान किया जाएगा। फिलहाल परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई नहीं जा रही है।