फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का हाल तो देखिए...पिता केंद्र व्यवस्थापक, बेटी परीक्षार्थी; बोल-बोलकर नकल

Wed, 07 May 2025 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल बोल-बोलकर हो रही है। इतना ही नहीं जिस परीक्षा केन्द्र पर बेटी परीक्षा दे रही है, उसी का केंद्र व्यवस्थापक पिता है। 

 
विज्ञापन
परीक्षा के दाैरान नकल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में खुलकर नियमों की अवहेलना की जा रही है। बोल-बोलकर नकल कराने, सीसीटीवी कैमरा बंद कराने से आगे बढ़कर एक परीक्षा केंद्र पर पिता केंद्र व्यवस्थापक हैं और बेटी परीक्षार्थी। प्रकरण फिरोजाबाद के सीएल जैन कॉलेज का है। यहां केंद्र व्यवस्थापक डॉ. एससी यादव की बेटी बीएससी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा दे रही है।
विज्ञापन

 

किसी भी परीक्षा में रक्त संबंधी के परीक्षा में शामिल होने पर परिजन को परीक्षा कार्य से मुक्त रखा जाता है। ऐसा परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए किया जाता है। विवि की परीक्षा में भी 15 अप्रैल को परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस आशय का पत्र सभी संबंधित महाविद्यालयों को भेजा गया। 21 अप्रैल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के सीएल जैन कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक के रूप में डॉ. एससी यादव अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी केंद्र पर इनकी बेटी बीएससी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में दे रही है। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक डॉ. एससी यादव का कहना है कि जिस दिन बेटी की परीक्षा होती है वो ड्यूटी पर नहीं होते।

वहीं परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश कहना है कि वो पूर्व में इसके लिए आदेश जारी कर चुके हैं। प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। वह पता करवाते हैं और ऐसा है तो केंद्र व्यवस्थापक को उनकी ड्यूटी से मुक्त कर अन्य को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें