फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शास्त्रीपुरम में 300 बीघा में तैयार हो रहा है भव्य यज्ञनगरी, नौ दिन में दी जाएंगी पांच करोड़ आहुतियां

Tue, 17 Nov 2026 12:05 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के शास्त्रीपुरम में 12 से 22 दिसंबर तक 2151 कुंडीय महामृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए करीब 3.60 लाख वर्गफीट में भव्य यज्ञशाला तैयार की जा रही है। आयोजकों के अनुसार नौ दिन में पांच करोड़ आहुतियां दी जाएंगी और प्रतिदिन करीब 34 हजार श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल होंगे।
विज्ञापन
2151 कुंडीय महायज्ञ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लोककल्याण, विश्व शांति और सनातन चेतना के जागरण के संकल्प के साथ 12 से 22 दिसंबर तक विराट धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। मृत्युंजय मां पीतांबरा परिवार संस्था की ओर से शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चौराहे के पास 2151 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


यज्ञाधीश स्वामी रामदास महाराज ने बताया कि यह आयोजन लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ने का महाअभियान है। संरक्षक हरिनारायण चतुर्वेदी ने बताया कि र 3.60 लाख वर्गफीट में भव्य यज्ञशाला तैयार हो रही है। व्यवस्थापक टीपी सिंह के अनुसार यज्ञ में रोजाना 151 मुख्य यजमान और 34 हजार श्रद्धालु आहुतियां देंगे। निशुल्क पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। समन्वयक डॉ. रजनीश त्यागी ने बताया कि स्थल पर 60 आचार्य कुटियाओं में रहकर वेदपाठ और अखंड रामनाम संकीर्तन कर रहे हैं।

13 को कलश यात्रा
समिति ने घर-घर संदेश पहुंचाने के लिए एक लाख कलश वितरण का लक्ष्य रखा है, 20 हजार कलश बांटे जा चुके हैं। कार्यक्रमों की शृंखला में 12 दिसंबर को सामूहिक उपनयन संस्कार, 13 को कलश यात्रा और 14 को अरणी मंथन से अग्नि प्राकट्य होगा। 15 से 20 दिसंबर तक हवन, 21 को पूर्णाहुति तथा 22 को भंडारे और आचार्य विदाई के साथ समापन होगा। इस दौरान गौरी शंकर सिंह सिकरवार, डॉ. पंकज नगाइच, कल्याण सिंह परमार, गोविंद सिंह, आचार्य शिवम द्विवेदी, अनूप त्रिपाठी, संतोष खिरवार, सुमित चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें