फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: जनसेवा केंद्र में घुसकर मारपीट, फिर घर पहुंचकर पथराव; सात लोग घायल

Tue, 17 Nov 2026 12:03 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र की एक्सीलेंट कॉलोनी में जनसेवा केंद्र पर बैठे संचालक और युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद हमलावर युवक के घर पहुंचे और परिजनों से मारपीट कर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक्सीलेंट कॉलोनी में रविवार शाम जनसेवा केंद्र में बैठे संचालक और युवक पर कुछ लोगों ने हमला किया। रोहता निवासी श्याम सिंह ने बताया कि वह और परिचित करन दुकान में बैठे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान नितिन, हिमांशु रावत, राघवेंद्र, राहुल निवासी मलपुरा और आजाद, गौरव उर्फ गौरी, सौरभ निवासी रोहता समेत पांच-छह अज्ञात युवक पहुंचे और करन को पीटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों पर हमला बोला।

करन वहां से भाग निकला तो आरोपी उसके घर पहुंच गए। घर में करन, उसकी बहन, मामा और मामी के साथ मारपीट की। पथराव में परिजन को भी चोटें आईं। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें