फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची
विज्ञापन

टूंडला। श्री हरि शंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को केके उपाध्याय आगरा और फ़िरोजाबाद इलेवन के बीच मैच खेला गया। आगरा ने फिरोजाबाद को नौ विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
रेलवे के कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में फ़िरोजाबाद इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में सभी विकेट खोकर 83 रन बनाए। सर्वाधिक हिमांशु गोस्वामी ने 18 रन और अपूर्वा यादव ने 15 रन का योगदान दिया। जवाब में केके उपाध्याय एकेडमी आगरा की टीम ने मात्र एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सर्वाधिक रन दीपक राजपूत ने 34 व मयंक ने 32 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजाबाद इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच केके उपाध्याय को दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट रहे। टूर्नामेंट अध्यक्ष अजयराज दीक्षित, संजीव, अरविंद सिंह प्रेम सागर लल्ला, जावेद अली, संजय मेवाती, दीपा सैनी आदि मौजूद रहे। आयोजक डीके दीक्षित ने बताया कि रविवार को किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद और एमके इलेवन के मध्य मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें