फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के अयान ने जीता राष्ट्रीय चित्रकारी प्रतियोगिता में कांस्य पदक

Tue, 02 Feb 2021 02:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
छात्र अयान राघव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूनेस्को कोविड फ्री इंडिया राष्ट्रीय चित्रकारी प्रतियोगिता में ताजनगरी के वंडर ब्वॉय के नाम से प्रख्यात अयान राघव ने कांस्य पदक जीत लिया है। फाइनल राउंड में शामिल हुए देशभर के पांच हजार से अधिक बच्चों में अयान को तीसरा स्थान मिला है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ यूनेस्को क्लब्स की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता का परिणाम 26 जनवरी को पुणे में घोषित किया गया था। 

विज्ञापन


12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता के पहले राउंड में लगभग एक लाख बच्चों ने भाग लिया था। इसमें से पांच हजार से ज्यादा बच्चे फाइनल राउंड के लिए चुने गए थे। फाइनल के लिए सभी प्रतिभागियों ने अपनी पेंटिंग भेजी थीं। 

26 जनवरी को पुणे में प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ और सेंट कॉनरेड्स स्कूल के कक्षा सात के छात्र अयान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अयान अपने स्कूल में आर्टिस्ट ऑफ द ईयर रह चुके हैं। अयान की इस उपलब्धि पर सेंट कॉनरेड्स के प्रिंसिपल फादर जोवाचिम जैस ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनेस्को ने मेरे विचारों को प्लेटफॉर्म दिया- अयान
चित्रकार अयान राघव ने बताया कि कोविड के माहौल को मैंने खुद देखा और समझा है। यूनेस्को ने मेरे विचारों को दुनिया के सामने लाने के लिए प्लेटफॉर्म दे दिया। मुझे इस बात की खुशी है कि यूनेस्को ने मेरे द्वारा बनाई गई तस्वीर को कांस्य पदक लायक समझा। 

अयान की उपलब्धियां:
- सन 2020 में भारत सरकार की पेट्रोलियम संरक्षण प्रतियोगिता में नेशनल पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।  
- सन 2018 में स्लोवेनिया में हुई इंटरनेशनल बटरफ्लाई प्रतियोगिता में ज्यूरी अवार्ड के विजेता रहे। 
- सन 2017 में भारत सरकार की राष्ट्रीय संकल्प सिद्धि प्रतियोगिता में बनाई पेंटिंग भारत सरकार के मंत्रालय की शोभा बढ़ा रही है। 
- सन 2019 में दिल्ली में राष्ट्रीय शान-ए-समाज की उपाधि से सम्मानित किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें