फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चेकिंग के नाम पर पुलिस करे परेशान तो एसएसपी को व्हाट्सएप नंबर पर दें जानकारी

Sun, 01 Aug 2021 04:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएसपी मुनिराज जी. बताया कि व्हाट्स एप नंबर 9548524141 जारी किया गया है। इस पर लोग अपनी शिकायत के साथ सुझाव साझा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जगह-जगह जाम की समस्या है। रास्तों पर अतिक्रमण भी रहता है। चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों की अभद्रता की शिकायत मिलती हैं। इन सब की जानकारी आप एसएसपी मुनिराज जी. तक सीधे पहुंचा सकते हैं। एसएसपी ने अपना एक नंबर जारी किया है। इस पर शिकायत के साथ यातायात समस्या को दूर करने के लिए सुझाव भी दिए जा सकेंगे।

विज्ञापन


शहर के कई रास्तों पर जाम की समस्या रहती है। पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस चेकिंग करती है तो लोगों के साथ अभद्रता की भी शिकायत मिलती है। 

एसएसपी मुनिराज जी. बताया कि व्हाट्स एप नंबर 9548524141 जारी किया गया है। इस पर लोग अपनी शिकायत के साथ सुझाव साझा कर सकते हैं। इन शिकायत और सुझाव पर उनकी सीधी नजर होगी। इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सुझाव को ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार के लिए लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण से लग रहा इन रास्तों पर जाम
- बोदला चौराहा : बड़ी संख्या में रिक्शा और आटो खड़े रहते हैं। ठेल विक्रेताओं ने भी अतिक्रमण किया हुआ है।
- शाहगंज चौराहा : बाजार में भीड़ रहती है। दुकानों के बाहर सामान रखा रहता है।
- भगवान टाकीज : डग्गामार वाहन निकलते हैं। चौराहे से एमजी रोड पर जाने वाले वाहनों की लाइन से वाहन फंसते हैं।
- रामबाग चौराहा : बीच सड़क पर आटो और डग्गामार वाहन खड़े होते हैं। इससे भारी वाहनों के निकलने के दौरान जाम लग जाता है।
- देहली गेट : देहली गेट से मदिया कटरा तक कार गैराज, निजी वाहन, अस्पताल में आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। इस तरफ थाना हरीपर्वत पुलिस भी ध्यान नहीं दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें