कोरोना वायरस को दो बार मात देने वाले एसएन के चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकीय स्टाफ में ऐसे भी कई लोग हैं जो दो बार कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। लेकिन, इन्होंने दोनों बार उसे पस्त कर दिया और अपना क्वारंटीन समय पूरा कर फिर से मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी संभाल ली। दो बार संक्रमित होने वालों में एक चिकित्सक और एक वार्ड ब्वाय भी है। एसएन कॉलेज में अभी तक दो बार संक्रमित होने के सात मामले मिले हैं। इनमें एसएन की मेडिकल छात्रा, चिकित्सक, वार्ड ब्वॉय हैं। इसके अलावा मरीज अन्य जिलों के हैं। ये विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए आए थे, जांच कराने पर इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी।
ऐसे स्टाफ की बदौलत ही कोरोना से पार पा सके
मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वाय, डॉक्टर दोबारा संक्रमित हुए और ठीक होकर फिर मरीजों के इलाज में जुटे हैं। चाहते तो वे हट सकते थे, लेकिन मानवता के लिए उन्होंने ऐसा नहीं किया, ऐसे स्टाफ की बदौलत ही कोरोना से हम पार पा सके।
- डॉ. संजय काला, प्राचार्य
एंटीबॉडीज न बनने से कुछ लोगों को दोबारा संक्रमण हुआ
कोरोना वायरस की एंटीबॉडीज न बनने से कुछ मरीजों में दोबारा संक्रमण हो सकता है, लेकिन पूरी तरह से सावधानी और चिकित्सकीय निगरानी मेें मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए। दोबारा संक्रमित होने के सात-आठ मामले सामने आए हैं। -
डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ