फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कराटे में आगरा का दम, बेटियों ने लहराया परचम

Mon, 27 Jul 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता के विजेता 
विज्ञापन
आगरा। नोएडा इंडोर स्टेडियम में 23 और 24 जुलाई को आयोजित स्टेयर्स यूथ नेशनल गेम्स की राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में आगरा की सम्राट अशोक अकादमी (निशुल्क) के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से आगरा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ।
विज्ञापन

अकादमी के अध्यक्ष एवं आर्मी ट्रेनर मास्टर जितेंद्र कल्याण ने बताया कि प्रशिक्षक हर्ष कल्याण के नेतृत्व में पांच खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इनमें हर्ष कल्याण, संध्या गुनकर, करुणा सिंह और महक कुशवाह ने स्वर्ण पदक, जबकि श्रेया कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में मधु नगर चौराहे से आंबेडकर पार्क, देवरी रोड तक सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने खिलाड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान मुकेश कल्याण, अचल सिंह चंद्रवाकर, किरण केशरी, समय सिंह, ब्रजेश सिंह, मनीष विजल, धर्मेंद्र कल्याण, लोकेश कुमार, जितेंद्र सिंह, नीरज कुमार, हरवीर सिंह, विवेक कल्याण, रूबी भारद्वाज, किरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें