फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा की मिशिका ने प्रदेश में लहराया परचम, चार स्वर्ण जीते

Mon, 27 Jul 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मिशिका लावनियां
विज्ञापन
आगरा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ के तरणताल में आयोजित 55वीं जूनियर एवं 40वीं सब जूनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के समापन पर आगरा की तैराक मिशिका लावनियां ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान भी सुनिश्चित कर लिया। जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि मिशिका लावनियां ने 50 मीटर मुक्त तैराकी, 50 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बैक स्ट्रोक व 200 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
इस अवसर पर तैराकी प्रशिक्षक मनीष सिंह, कुमकुम गुप्ता, विशाल कुमार, अमर अवस्थी, रामकृष्ण, आशीष कुशवाहा, सुमित गुप्ता ने मिशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें