फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिम्नास्टिक में पांच पदक जीतकर आगरा रहा प्रथम

Sun, 04 Jan 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को प्रदेशीय समन्वय सीनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में पांच पदक लेकर आगरा पहले स्थान पर, दो पदक लेकर गोरखपुर दूसरे और एक-एक पदक लेकर झांसी व सहारनपुर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 9 मंडलों, एक स्पोर्ट्स कॉलेज व एक छात्रावास की टीमों में करीब 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सचिव जिला जिम्नास्टिक संघ हरि सिंह बत्रा, क्रीड़ाधिकारी सविता श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इस दौरान विजयलक्ष्मी सिंह, जावेद, रानी प्रकाश, राजेश यादव, योगेश वर्मा, मनीष कुमार वर्मा, रामप्रवेश, करीना, मोनिका आदि मौजूद रहे।
स्पर्धा में ये खिलाड़ी रहे विजेता
पैरलल बार्स बालक वर्ग में स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर से केशव ने स्वर्ण पदक, आगरा मंडल से रमजान ने रजत पदक, सहारनपुर मंडल से आशु कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। होरिजेंटल बार बालक वर्ग में आगरा मंडल से विकास ने स्वर्ण पदक और अंश गुप्ता ने रजत पदक, झांसी मंडल से कमलेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बैलेसिंग बीम बालिका वर्ग में आगरा छात्रावास की श्रद्धा यादव ने स्वर्ण और अंशिका ने रजत पदक, गोरखपुर मंडल की शिल्पी कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें