पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने फ्रिज अपनी मां के पास पहुंचा दिया। उनसे दो हजार रुपये लेने के बाद लंगड़े की चौकी पर दोनों आए। यहां पर टेंपो से पोटली लेकर उतर गए। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं है। पुलिस पति-पत्नी की तलाश कर रही है।
जिले के सभी थानों को किया अलर्ट
पुलिस और परिजनों को आशंका है कि सुनील के साथ अनहोनी हो गई। इस पर थाना एत्माद्दौला पुलिस ने जिले के सभी थानों से जानकारी मांगी है। उनसे कहा है कि किसी तरह की पोटली मिलने पर सूचना दी जाए। अगर, किसी अज्ञात व्यक्ति का शव मिलता है तो भी बताया जाए। इसके अलावा पुलिस ने यमुना किनारे पर तलाश की है।
मुकदमे में पांच आरोपियों को किया नामजद
सुनील के भाई संतोष ने थाना एत्माद्दौला में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें मोना, उसके पति अजय, घर के सामने रहने वाले देवेश, योगश और जयपाल को नामजद किया है। सुनील के साथ अनहोनी की आशंका भी जाहिर की है।
पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को उठाया है। मोना और अजय अब तक हाथ नहीं आ सके हैं। उनकी तलाश में सर्विलांस की मदद ली जा रही है। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं।
आखिर क्यों भागे मोना और अजय?
पुलिस अब एक ही सवाल का जवाब खोज रही है कि मोना और अजय घर से क्यों भागे हैं। उनकी पोटली में आखिर क्या था? उनके घर में सुनील का हेलमेट और बैग मिल गया था। सुनील कहां हैं? यह बात मोना और अजय के अलावा कोई और नहीं जानता है। दोनों के पकड़े जाने पर ही पुलिस को जवाब मिल सकेंगे।