आगरा के वार्ड 35 डेरा सरस में मोती कटरा, पटेल नगर, दाल सेव चौराहे और हनुमान चौराहे की सड़कें खस्ताहाल हैं। गड्ढों और उधड़ी गिट्टियों के कारण ई-रिक्शा, ढकेल और स्कूली बच्चों के रिक्शे पलट रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा नगर निगम के वार्ड संख्या 35 डेरा सरस स्थित मोती कटरा, पटेल नगर, दाल सेव चौराहे और हनुमान चौराहे की सड़कें पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी हैं। सड़कों में गड्ढों के कारण वाहन आए दिन पलट रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड 35 के पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति ने नगर आयुक्त से मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मोती कटरा, दाल सेव चौराहे और हनुमान चौराहे पर सड़क इस कदर खराब है कि ई-रिक्शा, ढकेल और स्कूली बच्चों के रिक्शे तक पलट जाते हैं और सवार चोटिल हो जाते हैं। उधड़ी गिट्टियों और गड्ढों के कारण पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
क्षेत्रीय निवासियों और व्यापारियों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोष व्याप्त है। पार्षद ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि दोनों चौराहों की सड़कों पर तुरंत हॉट मिक्स तकनीक से पैचवर्क कराया जाए। वहीं, इस संबंध में नगर निगम के चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।