फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: आगरा के 14 विद्यालय डिबार, चार नए नाम सूची में शामिल; सामने आई लिस्ट

Mon, 02 Nov 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए आगरा जिले के 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने से वंचित किया गया है। बोर्ड की सूची में चार नए विद्यालयों के नाम भी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जिले के 14 विद्यालयों को केंद्र बनाए जाने से वंचित (डिबार) किया गया है। बोर्ड की जारी सूची में नौ विद्यालय वर्ष 2018 से 2027 तक, एक विद्यालय 2025 से 2027 तक और चार विद्यालय 2027 से 2029 तक डिबार रहेंगे। इनमें 4 नए विद्यालयों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2018 से 2027 तक डिबार विद्यालयों में एमएम शेरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहजादी मंडी, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमरौली कटारा, ननिगरगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुल्हारा सैंया, रोहता इंटर कॉलेज, डीबीवी इंटर कॉलेज मोती कटरा, एमएमएओ इंटर कॉलेज, श्री रफीक अहमद किदवई स्मारक इंटर कॉलेज कागरौल, श्री शंकरलाल रामराज इंटर कॉलेज लादूखेड़ा और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिछोहा जगनेर शामिल हैं।

त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज गढ़सानी को 2025 से 2027 तक डिबार किया गया है। वहीं, वर्ष 2027 से 2029 तक डिबार किए गए चार विद्यालयों में पं. श्री जगन्नाथ प्रसाद इंटर कॉलेज डाबरई, शमसाबाद, श्रीमती भगवती देवी इंटर कॉलेज शमसाबाद, जय धनौला मां इंटर कॉलेज पूराभुक्त धनौला कलां, शमसाबाद और श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज गंगौर, फतेहाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें