स्वतंत्र भारत में पहली बार आगरा का गजेटियर हिंदी में बनने जा रहा है। पहली बार यह वर्ष 1965 में बना था लेकिन तब अंगेजी में बनाया गया था। सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को समिति का सचिव बनाया गया है। कला, संस्कृति सहित 11 अध्यायों में इसे बनाया जाएगा और जिले की हर छोटी-बड़ी जानकारी इसमें दर्ज होगी।